{"_id":"64fe0e8223275fd7a603a194","slug":"there-was-silence-in-the-market-after-the-death-of-the-student-psc-deployed-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-5104-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छात्र की मौत के बाद बाजार में पसरा सन्नाटा, पीएससी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छात्र की मौत के बाद बाजार में पसरा सन्नाटा, पीएससी तैनात
विज्ञापन
कंचन बालिका इंटर काॅलेज के छात्र की शनिवार को मौत के बाद चक्काजाम को देखते हुए दूसरे दिन भी बंधवा बाजार में पीएससी की तैनाती की गई। वहीं मृतक के गांव सेमरहों में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
सेमरहो गांव का आयुष कंचन बालिका इंटर काॅलेज से पढ़कर शाम को चार बजे वापस घर लौट रहा था, तभी गेट के पास गिरने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रशासन के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाकर मछलीशहर-जंघई मार्ग व बंधवा बाजार जमालापुर मार्ग तिराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस को जाम समाप्त करने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जाम कर रहे लोग पुलिस व स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। रात नौ बजे एसडीएम राजेश कुमार व सीओ अतर सिंह के समझाने पर लोगों ने जाम किया था। शनिवार शाम जिस तरह से भीड़ ने हंगामा किया था। उसे देखकर प्रशासन ने बंधवा बाजार में पीएससी की तैनाती कर दी है। बंधवा बाजार में एक प्लाटून पीएससी चक्रमण कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पीएससी लगा दी गई है।
कई घरों में नहीं जले चूल्हे
मीरगंज। सेमरहो गांव के छात्र आयुष सरोज की मौत के बाद मातम छा गया। अगल-बगल के घरों में शनिवार को चूल्हा भी नहीं जला। रविवार को लोगों का ताता आयुष के घर पर लगा रहा। आयुष के मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों के घरों में शाम को चूल्हे नहीं जले और पूरे गांव में मातम छा गया। आयुष की मां चंद्रकला व पिता हीरालाल सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में आयुष छोटा था व बड़ा भाई प्रयागराज में पढ़ता हैं। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह का कहना है कि प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।