{"_id":"68bf30bed06a195b2206f606","slug":"there-was-no-hearing-even-after-the-complaint-dm-sought-explanation-from-two-officers-for-being-absent-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-140331-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, अनुपस्थित रहने पर डीएम ने दो अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं, अनुपस्थित रहने पर डीएम ने दो अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर शाहगंज में फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी।
- फोटो : संवाद
जौनपुर। जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 483 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। शाहगंज के भूसौड़ी निवासी योगेंद्र सिंह ने शिकायत की कि दबंगों ने जबरदस्ती उनका बिजली कनेक्शन काट दिया। कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक नहीं जोड़ा गया। इसके बाद जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार व एसडीएम सतीश सिंह के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया।
समाधान दिवस पर कुल 483 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 48 का मौके पर निपटारा किया गया। ज्यादातर मामलों का निपटारा न होने पर फरियादियों को मायूसी हाथ लगी।
शाहगंज :
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अनुज कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 106 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 16 मामलों का निपटारा किया गया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामतीरथ यादव समेत कई किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए पत्रक सौंपा। इस दौरान सीडीओ ध्रुव खाडिया, एएसपी शहर आयुष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे। मछलीशहर :
विज्ञापन
एडीएम भू-राजस्व अजय कुमार अंबष्ट ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 64 शिकायतें आईं। मौके पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो पाया। मड़ियाहूं :
तहसील परिसर एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 102 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निपटारा किया गया। बदलापुर :
तहसील सभागार में एसडीएम योगिता सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 52 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। छह शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। केराकत :
एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल आए 159 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर 16 का निपटारा किया गया।