फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was huge business on Dhanteras, shopping figure crossed Rs 700 crore

Jaunpur News: धनतेरस पर जमकर हुआ कारोबार, खरीदारी का आंकड़ा 700 करोड़ पार

Fri, 10 Nov 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was huge business on Dhanteras, shopping figure crossed Rs 700 crore
जौनपुर। धन, वैभव, यश, उन्नति, सुख-शांति की कामना को लेकर धनतेरस पर शुभ सामग्री की खरीद के लिए लोगों की भीड़ शुक्रवार को बाजार में उमड़ी। लोगों ने वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक सामान की जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा तेजी से सराफा कारोबार चमका तो वहीं रियल इस्टेट में भी सामान दिनों की तुलना में तीन गुना इजाफा हुआ। जिले भर में सभी सेक्टर में मिलाकर करीब 700 करोड़ का कारोबार हुआ। रियल स्टेट में अकेले सदर तहसील में ही 58 लेखपत्र हुए, जिसमें 38 रजिस्ट्री शामिल थी।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त पर खरीद को लेकर लोग पूरे परिवार के साथ बाजार पहुंचे हुए थे। ग्राहकों की भीड़ और खरीदारी की लालसा ने व्यापारियों को भी उत्साहित कर रखा था। यहीं कारण था कि दुकानें सड़क पर भी लोगों ने लगा रखी थी। दुकानों की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही थी। अचानक से सड़क पर यातायात का भार बढ़ने की वजह से आवागमन की समस्या उत्पन्न हुई। दोपहर बाद तो ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, सब्जी मंडी, कोतवाली आदि प्रमुख बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। क्या महिलाएं, क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। दीपावली से पहले का सुंदर आगाज सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
विज्ञापन


सोने-चांदी के सिक्के और जेवरात की खूब हुई बिक्री
धनतेरस पर यूं तो कई सामान की बिक्री होती है, परंतु लोग सोने-चांदी की खरीदारी को सबसे ज्यादा शुभ मानते हैं। लोगों ने अपनी जेब के मुताबिक चांदी, सोने के सिक्के, कान के झूमके, बाली, अंगूठी, हार, सोने-चांदी के बिस्किट आदि की खरीदारी की। बाजार में इस बार लक्ष्मी, गणेश, विक्टोरिया आदि के सिक्के खरीदे, परंतु सबसे अधिक लक्ष्मी-गणेश के चिन्ह वाले सिक्कों की खरीद हुई। हल्के आभूषण ज्यादा पसंद किए गए। गहना कोठी के विनीत सेठ, कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के नन्हें लाल वर्मा, कनिष्ठ ज्वेलर्स के संदीप वर्मा और तनिष्क ज्वेलर्स के विनोद अग्रहरी, श्री विश्वनाथ प्रसाद छगनलाल ज्वेलर्स के विमल सेठ, हरिओम ज्वेलर्स के दिलीप सेठ, अग्रवाल ज्वेलर्स के संजीव अग्रवाल, संजय आभूषण निर्माता से श्याम बाबू सेठ, उमाशंकर ज्वेलर्स के संजीव साहू, सिद्दीविनायक ज्वेलर्स के सूरज सोनी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अच्छा कारोबार हुआ। सराफा एसोसिएशन के संरक्षक नन्हेंलाल वर्मा ने बताया कि जिलेभर में 400 करोड़ के आभूषण का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 चार पहिया वाहनों की हुई बिक्री

जौनपुर। धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी की पुरानी परंपरा रही है। लोगों ने इसमें सबसे अधिक रुचि दिखाई है। हीरो, होंडा, बजाज, टीवीएस, बुलेट की मोटरसाइकिल व स्कूटी, मारुति व हुंडई सहित अन्य कंपनियों की कारों सहित अन्य वाहनों की खूब खरीदारी हुई। ट्रैक्टर, मोटर साइकिल व ऑटो की खरीद सबसे अधिक हुई है। आटो व्हील्स हीरो व वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल के एमडी मनोज गुप्ता ने बताया कि सब डीलरों को मिलाकर हीरो के करीब दो हजार बाइक व वेंकटेश हुंडई के 38 वाहन बिके। वहीं आदित्य मोटर्स ने 100 बुलेट, श्री शारदा टीवीएस से आईबी सिंह ने बताया कि करीब 350 वाहन, पाठक होंडा व पाठक टीवीएस के अधिष्ठाता भास्कर पाठक ने बताया कि होंडा के 600 व टीवीएस के 250 टीवीएस, राज आटो मोबाइल्स ने 55 ट्रैक्टर बेचे। कीर्ति कुंज मारुति के अधिष्ठाता नन्हेलाल वर्मा ने बताया कि मारुति के 140 वाहन करीब 12 से 13 करोड़ के बिके होंगे। जिलेभर में करीब 300 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसमें महिंद्रा, टाटा, हुंडई आदि वाहनों भी बिक्री में तेजी देखी गई। अर्जुन आटो सेल्स स्वराज मड़ियाहूं के अधिष्ठाता योेगेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने 1.60 करोड़ का 20 ट्रैक्टर बेचा। जिलेभर में करीब 100 ट्रैक्टर की बिक्री हुई होगी।
इलेक्ट्रानिक व बर्तन दुकानों में भी लोगों की उमड़ी भीड़


जौनपुर। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामानों, बर्तनों की खरीदारी की परंपरा भी रही है। इस साल भी लोगों ने स्टील, पीतल, तांबा, कांसा आदि के बर्तनों की खरीदारी की। ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं दुकानों पर नजर आई। ओलंदगंज से लेकर चहारसू चौराहा, जौनपुर जंक्शन तक और कचहरी रोड पर दुकानें सजी हुई थी। बर्तन दुकानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लोगों ने यहां भी पूजा के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, घरेलू उपयोग के बर्तन की खरीद की। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अच्छा कारोबार हुआ।


लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां व मिट्टी के सामान भी बिके
जौनपुर। धनतेरस पर लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदी। साथ ही दीया, चीनी का खिलौना, घोड़ा, हाथी, गुल्लक आदि की खरीदारी की। आज झाडू की खरीदारी भी बहुत से लोगों ने की। साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली सामग्री की जमकर खरीदारी की।



खूब बिके घरेलू सजावट के सामान
जौनपुर। घरेलू सजावट के सामान भी खूब बिके। बिजली की लड़ियां, स्वास्तिक, लक्ष्मी-गणेश के स्टिकर, पोस्टर, प्राकृतिक वादियों के पोस्टर के अलावा अन्य सामान भी खूब बिके हुई। लोगों ने दीपावली पर घर को रोशन करने को लेकर अपनी जेब के हिसाब से खरीदारी की। धनतेरस पर अन्य वर्षों की अपेक्षा इस साल बाजार ज्यादा गुलजार रहा। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी की।
आंकड़े--
कुल कारोबार 700 करोड़
सराफा- 500 करोड़
बाइक- 40 करोड़
चार पहिया- 50 करोड़
इलेक्ट्रानिक- 10 करोड़
बर्तन- 10 करोड़
रियल स्टेट- 60 करोड़
अन्य- 30 करोड़
नोट-
आंकड़े बाजार के माहौल और व्यवसायियों से बातचीत के आधार पर अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed