{"_id":"5ebd37b18ebc3e90b57ab181","slug":"there-was-chaos-due-to-finding-corona-suspect-jaunpur-news-vns5248271162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध मिलने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध मिलने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को इलाज के लिए आए युवक में कोरोना का लक्ष्ण मिलने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। डॉक्टर ने उसे यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह के मुताबिक सूरत से ट्रक पर सवार होकर लगभग 40 -50 की संख्या में लोग जिले की सीमा पर पहुंच कर ट्रक से उतर कर पैदल ही मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान साथियों के साथ ट्रक पर सवार हो कर आए मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत खराब होने पर उसके साथी ने 108 नंबर एंबुलेंस सेवा से उसे उपचार मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
उन्होंने बताया कि उसकी सांसें तेज चल रही थी तथा वह बुखार से पीड़ित था। उसमें कोरोना का प्राथमिक लक्षण मिलने के कारण एंबुलेंस कर्मियों को पीपीई किट उपलब्ध कराने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल आए बीमार युवक की सांस फूलती देख अस्पताल में अफरातफरी मच गई। चिकित्सक को छोड़कर पूरा अस्पताल खाली हो गया।