फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was a lot of color and gulal in Fiza, the whole world became colorful

फिजा में खूब उड़े रंग और गुलाल, रंगीन हुआ सारा जहां

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of color and gulal in Fiza, the whole world became colorful
17- होली पर्व के मौके पर एक दूसरे से रंग खेलती महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। होली का पर्व मंगलवार को उल्लास के माहौल में मनाया गया। दिन चढने के साथ ही फिजा में रंग घुलता गया। सारा आलम रंगीन हो गया। आसमान में छाए बादलों के बीच बूंदाबादी से भी होली के उत्साह में कोी कमी नहीं आई। जगह जगह ढोल और मजीरे के साथ होरियारों की टोली निकली। ढोल की थाप पर नाचते, गाते लोगो ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए। गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। दोपहर तक खूब रंग बरसे फिर तीसरे पहर से गुलाल लेकर लोग निकले। गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। देर शाम तक होली मिलने का सिलसिला चलता रहा। जगह जगह ढोल, झांझ, मजीरे पर फाग, चैता, बेलवाइया, उलारा जैसे पारंपरिक गीत ने लोगों को होली के माहौल में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

रंग खेलने के लिए हर घर से बच्चे बूढ़े, युवा और बच्चे अलग अलग टोलियों में निकलकर पास पाड़ोस से लेकर अपने दोस्तों के साथ भी होली खेली। शहर से लेकर गांव तक होली की धूम मची रही। लोग होली के रंगो में सराबोर होते रहे। रंग और गुलाल के साथ लोगों ने खूब छककर गुझिया और अन्य पकवान भी खाए। बच्चों ने तो खूब मस्ती की। शहर में सड़कों से गुजर रहे लोगों पर छतों से रंग बरसाया गया। होली है के उद्घोष के साथ सड़कों पर चलने वाले बाइक, या साइकिल सवार लोगों को भी रंगो से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेवढिय़ा प्रतिनिधि के अनुसार नेवढिय़ा, इटाएं जयसिंहपुर, गोपालापुर आदि गंवों में डीजे पर बज रहे होली गीतों पर लोगों ने खूब होली खेली। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार आसमान में घिरे बादलों एवं बूंदा-बांदी के बावजूद बच्चों में उत्साहित होकर एक दूसरे पर रंगों की बौछार की।

ड्रोन कैमरे से हुई होली के जुलूस की निगरानी
खेतासराय। मंगलवार की शाम नगर में होली का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया । सवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की गई। खेतासराय कस्बे में बाजे गाजे के साथ अबीर गुलाल लगाते जुलूस निकाला गया।जुलूस गोला बाजार से शुरू होकर ओरियन्टल बैंक स्थित होलिका दहन स्थल होते हुए दुर्गा मंदिर, जामा मस्जिद, हरि मस्जिद, हनुमान मंदिर होते हुए वापस गोला बाजार पहुंच कर समाप्त हुआ ।जुलूस में मुख्य रूप से संजय विश्वकर्मा संजीव गुप्ता कपूर चन्द जकृष्ण कुमार जायसवाल मनीष कुमार आदि शामिल रहे ।संचालन जगदम्बा पांडेय ने किया ।नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, नवाब अहमद, मोहम्मद असलम खान, शकील, आतिश आदि ने जुलूस का स्वागत कर होली की मुबारक बाद दी । इस अवसर पर एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, थानाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह आदि फ़ोर्से के साथ चक्रमण करते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed