फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There was a dispute over applying color, the wife committed suicide

Jaunpur News: रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने की खुदकुशी

Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over applying color, the wife committed suicide
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में पति से नाराज पत्नी ने प्राण घातक कदम उठा लिया और रविवार दोपहर फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कड़ैला गांव के निवासी पुष्कर बिंद का विवाह वर्ष 2019 में खेतासराय के मारूकपुर पर गांव में सीमा बिंद(27) के साथ हुआ था। पुष्कर नौकरी करता था। दिसंबर माह में पुष्कर की माता का देहांत हो गया था, तब से पुष्कर घर पर ही रहता था। शुक्रवार को होली के दौरान रंग लगाने को पुष्कर और पत्नी सीमा में विवाद हो गया था। दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी सीमा खाना बनाने के बाद बिना किसी को बताए अपने कमरे में चली गई और खुद को अंदर से बंद कर लिया। शाम 3 बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अप्रिय घटना होने की आशंका हुई। लोगों ने खिड़की से देखा तो सीमा का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। किसी तरह दरवाजा तोड़ कर परिजन अंदर दाखिल हुए। मृतका सीमा को एक पुत्र(3) भी है। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed