फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is silence somewhere and the market is buzzing with the crowd somewhere

कहीं सन्नाटा तो कहीं खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे बाजार

Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
There is silence somewhere and the market is buzzing with the crowd somewhere
जौनपुर। कोरोना कर्फ्यू में भी बृहस्पतिवार को कहीं बाजार में सन्नाटा पसरा रहा तो कहीं पुलिस की ढिलाई के कारण खरीदारों की भीड़ लगी रही। शहर में कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। ईद होने के कारण खरीदारों की भीड़ कई इलाकों मे रही। पुलिस ने भी कहीं ढिलाई बरती तो कहीं सख्ती दिखाई। शहर में हर तरफ चहल पहल रही।
विज्ञापन

ओलंदगंज व कोतवाली, पालिटेक्निक पर लगे बैरियर के पास पुलिस तैनात रही। लोगों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया गया। कई बैरियर पर होमगार्ड की तैनाती की गई है, जहां लोग बेरोकटोक आते जाते देखे गए।
विज्ञापन

आवश्यक सामग्री को छोड़कर सारी दुकानें रहीं बंद
मुंगराबादशाहपुर। थाना प्रभारी भैया शिव प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर मुंगराबादशाहपुर में कोरोना कर्फ्यू का सख्त असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला।
कोरोना कर्फ्यू लगाकर सरकार ने कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने की तरफ एक और कदम बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराती नजर आई। सड़कें सुनसान रहीं। अलग-अलग बहानों के साथ बाजार में निकलने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है और उनका चालान काट रही है। राशन, फल, सब्जी, डेयरी के सामान की लोगों को परेशानी न हो, इस बात का भी प्रशासन की तरफ से ध्यान रखा गया है। जहां नगर के सभी बाजार बंद रहे, पुलिस ने बाजारों में वाहनों की जांच भी की। बाजारों में आ रहे लोगों को रोका गया। पूछताछ के बाद ही बाजार में प्रवेश दिया गया। जो लोग बिना किसी कारण बाजार में आ रहे थे, उन्हें वापस घर भेजा दिया गया और हिदायत दी गई कि दोबारा गलती की तो चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में भी रही चहलपहल
मड़ियाहूं । नगर पंचायत के स्थानीय कस्बे में ईद के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सुबह चहल-पहल रही। मडियाहू नगर कंटेनमेंट जोन घोषित है। इसके बाद भी कस्बे में सुबह लोग ईद की खरीदारी करते देखे गए।
वैसे तो कोई भी दुकान खुली नहीं रही लेकिन चोरी-छिपे सभी दुकानदार ग्राहकों को अपने दुकान से सामान देते रहे। मड़ियाहूं कोतवाली के कस्बा इंचार्ज शिव पूजन माइक से एलाउंस भी करते रहे। इसके बावजूद भीड़ कम नही हुई। धड़ल्ले से लोग खरीदारी करते रहे।
सुजानगंज बाजार में बंद रही दुकानें
सुजानगंज। स्थानीय बाजार में सुबह से ही पुलिस भ्रमण करती रही। जिससे दुकानें बंद रहीं। अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से निपट रही है। पुलिस ने 25 लोगों का चालान काटा। आवश्यक वस्तुओं को छोड़ सभी दुकानें बंद रहीं।
बाहर से शटर बंद अंदर चल रही दुकानदारी
बरईपार। स्थानीय बाजार में कोरोना कर्फ्यू का खुला उल्लंघन हो रहा है। बृहस्पतिवार को बाजार में भीड़ रही। कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए दुकानदार अपनी दुकानदारी करते दिखे।

सुबह 11 बजे के बाद दुकानों के शटर तो बंद हो जाते हैं लेकिन दुकानदारी अंदर चलती रहती है। हर दुकान के बाहर दुकान का एक कर्मचारी रहता है और ग्राहक आने पर वे शटर खोलकर उसे अंदर कर देते हैं और फिर शटर बंद कर देते हैं। कई दुकानदारों ने बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। वे अंदर से ही बाहर की गतिविधि देखकर शटर खोलकर ग्राहकों को बाहर निकाल देते हैं। सीओ मछलीशहर अंतर सिंह का कहना है कि जहां मनमानी हो रही है वहां कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed