फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is no waiting in trains and roadways buses are crowded

ट्रेनों में वेटिंग तक नहीं है और रोडवेज बसों में लग रही भीड़

Sat, 19 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
There is no waiting in trains and roadways buses are crowded
जौनपुर। होली बाद अब लोग परदेश वापस जाने लगे हैं। इस दौरान ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी न मिलने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, रोडवेज बसों में भी लोगों की भारी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

एक ओर तत्काल टिकट लेने के लिए लोग सुबह से ही रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, सूरत को जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग भी नहीं है। रोजगार के लिए काफी संख्या में लोग दिल्ली, सूरत और मुंबई में रहते हैं। होली में किसी तरह परदेशी अपने घर तो पहुंच गए लेकिन अब वापस लौटने को लेकर उतनी ही मुश्किल में पड़े हुए हैं। जौनपुर जंक्शन से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में नोरूम है। सिटी स्टेशन से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी और महामना एक्सप्रेस में भी जगह नहीं हैं। सुहेलदेव एक्सप्रेस का भी बुरा हाल है। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए आरक्षण करवाने आए प्रमोद सिंह ने बताया कि अगले सात दिनों तक किसी भी ट्रेन में जगह नहीं हैं। लगभग यही हाल रोडवेज बसों का भी है। जौनपुर रोडवज डिपो से कुल 82 बसों के अलावा 12 अतिरिक्त बसों का संचालन हो रहा है। बावजूद इसके, बसों में भीड़ कम नहीं हो रही है। हालत यह है कि बसों में भीड़ इस कदर हो रही है कि पांव तक रखने की जगह नहीं बस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed