फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is a need to nurture rural talent: Vinod Kambli

ग्रामीण प्रतिभा को निखारने की जरूरत : विनोद कांबली

Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
There is a need to nurture rural talent: Vinod Kambli
महराजगंज। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली मंगलवार को महराजगंज ब्लाॅक के फत्तूपुर गांव पहुंचे। स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उसे निखारने की। प्रतिभाएं सदैव अभाव में जन्म लेती हैं। आज के युवाओं को शिक्षा के साथ खेलकूद, प्रशिक्षण, ट्रेनर और प्रतियोगिता की आवश्यकता है। खेलकूद से मनुष्य का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। सरकार को खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों में खेल मैदान में अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए। इससे अच्छे खिलाड़ी सामने आ सकें। अब तो खेलों को बढ़ावा देने के लिए तमाम मंचों के माध्यम से युवा माता-पिता और जिला ही नहीं देश में नाम रोशन कर रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह व गजाधरपुर में प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के आवास पर सम्मानित किया। इस मौके पर उद्योगपति शैलेश ठाकुर, नरेंद्र चतुर्वेदी, दीनानाथ सिंह, जितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed