{"_id":"610983708ebc3eaa0d3a93d6","slug":"there-is-a-ban-on-taking-out-kanwar-yatra-and-tazia-procession-jaunpur-news-vns6041176199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवर यात्रा व ताजिया जुलूस निकालने पर है प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवर यात्रा व ताजिया जुलूस निकालने पर है प्रतिबंध
विज्ञापन
कांवर यात्रा के बाद अब ताजिया जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसे लेकर सभी थानों में शांति समिति की बैठकें कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शासन की गाइड लाइन की जानकारी दी गई।
मुफ्तीगंज: मुफ्तीगंज बाजार में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। केराकत कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने कहा कि सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति ताजिया जुलूस व कांवर यात्रा निकालना सही नहीं होगा। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर अशोक राय , फिरोज अहमद, अनन्त कुमार, कमरुद्दीन, संजय यादव, फरमान अली, इलियास, गुड्डू अंसारी, हैदर अली, सगीर हसन आदि मौजूद रहे ।
बरसठी : थाना परिसर में मंगलवार को मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष राम सरिख गौतम ने कहा कि कोई भी किसी प्रकार से ताजिया का जुलूस और कांवर यात्रा नहीं निकालेगा। जिस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस मौके पर प्रधान इंशसान अली, प्रधान रईस अहमद और मुमताज अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मीरगंज: थाना में थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने सभी को शासन के गाइड लाइन की जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा कि मोहर्रम के दिन ताजिया जुलूस नहीं निकलना है। इस मौके पर फिरोज राधे लहरी, डा. गुड्डू, अबरार अहमद, मिसवाह हसन, शेर बहादुर यादव, विजय सिंह, सुबराती, उप निरीक्षक अरविंद यादव, रमेश चंद, जनार्दन यादव, संदीप आदि मौजूद रहे।