फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   theft in several places

चोरों ने लाखों का माल किया पार

Wed, 28 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात कहीं घर में छत के रास्ते तो कहीं सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

नेवढियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हथेरा गांव में प्रदीप सिंह के मकान के पीछे सीढ़ी लगा कर चोर छत पर चढ़े और वहां से आंगन में उतर आए। एक कमरे का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ आई डागस्क्वायड कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव में लालजी यादव अपने पक्के  मकान के बरामदे में परिजनों के साथ सो रहे थे। मकान के पीछे से सेंध लगाकर चोर घर में घुसे और कमरे में रखा बाक्स तोड़कर पांच हजार नकदी, जेवरात समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले में फर्नीचर का काम करने आए कारीगर ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर  दिया। 

पीड़ित ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। पश्चिमी कौड़िया निवासी नंदराम चौरसिया के घर पर एक माह से फर्नीचर का काम चल रहा है। फर्नीचर का काम करने वाले कारीगर ने एक आलमारी का लाक तोड़कर उसमे ंरखा एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिया और वहां नया लाक लगा दिया।  परिवार वालों को पैसे की जरूरत लगी तो देखा उसमें से सारा रुपया गायब था।  उसकी खोज हुई तो कांशीराम आवास में पाया जहां वह दारू के नशे में धुत था। उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed