फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft by breaking into a bullion shop

सराफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरी

Thu, 19 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into a bullion shop
जलालपुर क्षेत्र के पुरेंव बाजार में बुधवार की रात आभूषण की दुकान में पीछे से सेंध काटकर अंदर घुसे चोर अलमारी तोड़कर कीमती आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुरेंव निवासी मोहम्मद सलीम की बाजार में आभूषण व किराना की दुकान है। बुधवार को दुकान बंद कर वह बाजार से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित अपने घर सोने चले गए। रात में चोर दुकान के पीछे से सेंध लगाकर 5 किलो चांदी के आभूषण व 70 ग्राम सोने के आभूषण उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर सलीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सलीम का आरोप है कि चोर आलमारी तोड़कर चांदी व सोने के आभूषण उठा ले गए। उधर, क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। बीते रविवार की रात मथुरापुर कोठवा गांव निवासी सर्वजीत यादव के मकान में चोर छत के रास्ते घुसकर आभूषण व नगदी उठा ले गए थे। इससे एक दिन पूर्व हाइवे पर बिबनमऊ गांव के समीप प्रेमराज विश्वकर्मा के गैरेज पर बनने के लिए खड़ी पिकअप का चोर टायर खोल ले गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed