फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft at three different places, hands cleaned on goods worth lakhs

अलग-अलग तीन स्थानों पर चोरी, लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

Tue, 30 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft at three different places, hands cleaned on goods worth lakhs
जौनपुर। तीन स्थानों पर रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के सामान चुरा लिया। महराजगंज, करंजाकला और बदलापुर इलाके में हुई चोरी की घटनाओं की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पूरा गंभीरशाह निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामफेर मिश्र के घर में चोर घर के पीछे से छत के रास्ते घुसे और अंदर ताला तोड़कर सूटकेस और पेटी का ताला तोड़कर चोर जेवर, वर्तन सहित नकदी उठा ले गए। एबीएस चौकी इंचार्ज हरिश्चंद सिंह घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धीकपुर निवासी अर्जुन यादव के परिवार के कुछ सदस्य छत पर और कुछ एक कमरे में सो रहे थे। चोर घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे और अलमारी तोड़कर आभूषण और नकदी समेटे ले गए। अर्जुन के अनुसार, 50 हजार रुपये नकद व सोने के दो चेन, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी टप्स, एक मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी झुमका, दो जोड़ी पायल, बिछिया व पौने दो किलो चांदी चोरी हुई है। उसकी सोने चांदी की दुकान है। उन्होंने पूरे जेवरात की कीमत करीब दो लाख से ज्यादा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के बटाऊबीर चौक स्थित श्री गणेशराम इंटर कालेज में रविवार की रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। एक आलमारी को धारदार हथियार से काटकर उसमें रखा सवा लाख रुपये नकदी चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed