{"_id":"6a3c2be15686d9855804e217","slug":"theft-at-a-tea-shop-200-meters-from-the-police-outpost-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157696-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर चाय की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर चाय की दुकान में चोरी
विज्ञापन
केराकत के सरकी बाजार में दुकान से चोरी करता हुआ युवक सीसी टीवी में क़ैद। स्रोत-दुकानदार
केराकत। सरकी पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। रात के समय चोर दुकान के काउंटर का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर भाग गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सरकी बाजार स्थित बेवफा चाय की दुकान पर देर रात अज्ञात चोर पहुंचा। चोर ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक अमन चौरसिया ने जब दुकान का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा था।
पीड़ित अमन चौरसिया ने सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पुलिस को सौंपते हुए घटना की जानकारी दी और आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस चौकी के नजदीक इस तरह की चोरी की घटना से दुकानदारों और व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस को वीडियो मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।