फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man who came in the procession raped the girl in jaunpur

Jaunpur News: बरात में आए युवक ने बालिका के साथ किया दुराचार, जिला चिकित्सालय रेफर, 24 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ 

Tue, 07 Jun 2022 01:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 01:30 PM IST
सार

जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक ने पड़ोस की नौ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया। पुलिस करीब 24 लोगों को थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
The young man who came in the procession raped the girl in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात बरात में आए एक युवक ने पड़ोस की नौ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 24 बराती एवं रिश्तेदारों को थाने पर बैठाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में प्रयागराज से बारात आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे बरात में शामिल एक युवक पड़ोसी के घर गया। आरोप है कि उसने आसपास दुकान के बार में पूछा। जिसके बाद नौ वर्षीय बालिका ने कहा कि बगल में ही दुकान है चलिए मैं दिखाती हूं। युवक ने दुकान से गुटखा, सिगरेट खरीदा और बालिका को भी नमकीन, बिस्किट दिलाया।
विज्ञापन


लौटते समय सुनसान जगह देखकर युवक ने बालिका से दुराचार किया। स्थिति गंभीर होते देख युवक मौके से भाग गया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो युवक की खोजबीन शुरू हुई। मौके पर पहुंची पुलिस 24 से अधिक बराती और रिश्तेदारों को उठाकर थाने लाई। रात में पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बालिका को पहले सामुदायिक स्वस्थ केंद्र सुजानगंज लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी चेक की जा रही है। आरोपी बराती है या रिश्तेदार यह अभी तय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed