फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wrestling between Jaunpur Kesari Nigam and Haryana Kesari Pawan ended in a tie

Jaunpur News: जौनपुर केसरी निगम और हरियाणा केसरी पवन के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Fri, 02 Oct 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The wrestling between Jaunpur Kesari Nigam and Haryana Kesari Pawan ended in a tie
भटहर में ऐतिहासिक विराट दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
जौनपुर। भटहर गांव में आयोजित ऐतिहासिक विराट दंगल का आयोजन हुआ। नए अखाड़े पर माटी के रणबांकुरों ने जमकर दांव-पेंच दिखाए। जौनपुर केसरी निगम और हरियाणा केसरी पवन के बीच 11 हजार के इनाम की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का मुख्य आकर्षण जौनपुर केसरी निगम पहलवान और हरियाणा केसरी पवन पहलवान के बीच हुआ मुकाबला कड़ा रहा। पूर्व आयुक्त जोखन राम ने 11 हजार रुपये के पुरस्कार पर कराई गई यह रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। पुरुष वर्ग में इन पहलवानों सत्यम सुजानगंज ने सुनील प्रयागराज को पटखनी दी। सुजीत केराकत ने निहाला बनारस को चित किया। नीरज केराकत ने लालता प्रयागराज को पटखनी दी। परवेंद्र हरियाणा ने अर्जुन आजमगढ़ को चित किया। धर्मजीत मथुरा ने गोलू जौनपुर आसमान दिखाया। बादल नेपाल ने कटप्पा राजस्थान चित किया। राणा सिंह भदोही ने कृष्णजीत जौनपुर को हराया। सुमन अयोध्या ने काशी भदोही को पटखनी दी। निगम जौनपुर ने परविंद्र जौनपुर को आसमान दिखाया। संदीप दिल्ली ने अजीत प्रयागराज को चित किया। दंगल में महिला कुश्तियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अनीता वाराणसी ने तान्या गोरखपुर को पटखनी दी। मुस्कान हरियाणा ने गायत्री गोरखपुर को चित किया। कोमल हरियाणा ने बासू वृंदावन को पटखनी दी। गायत्री गोरखपुर ने अंजलि मुरादाबाद को आसमान दिखाया। पूनम हरियाणा ने अंशु गाजियाबाद को चित किया। खुशी कानपुर ने बंजित पंजाब को आसमान दिखाया। नेहा वाराणसी ने तानु गाजीपुर को चित किया। निर्णायक (रेफरी) की भूमिका राम शिरोमणि यादव व अखिलेश मौर्य ने निभाई। इस दौरान राजकुमार सरोज, जोखन राम सरोज, श्याम सूरत मिश्र, जसदेव यादव, जयहिंद मिश्रा, घनश्याम मौर्य, हनुमंत पांडेय, विनोद पांडेय आदि रहे। संचालन राजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article