फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The work of Amrit Sarovar will also be done from Panchayat fund

पंचायत निधि से भी कराया जाएगा अमृत सरोवर का कार्य

Fri, 29 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The work of Amrit Sarovar will also be done from Panchayat fund
जौनपुर। अमृत सरोवरों को जल्द पूर्ण कराने की कवायद तेज कर दी गई है। खोदे जा रहे तालाबों में पक्के कार्य को कराने में आ रही अड़चन अब दूर हो गई है। पंचायत सरोवर के कार्य मनरेगा के अलावा पंचायत निधि से भी कराया जा सकेगा। पहले पक्के कार्य कराने के लिए शासकीय धन का इस्तेमाल किए जाने की मनाही थी। इसे सीएसआर फंड या नागरिकों के सहयोग से पूर्ण कराने का निर्देश था। अब ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने नियम में बदलाव किया है।
विज्ञापन

उन्होंने पक्के काम को मनरेगा और पंचायत निधि से पूर्ण कराने का निर्देश जारी कर दिया है। इससे अब न सिर्फ कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर कार्य भी पूरा हो सकेगा। पहले यहां लोकसभा क्षेत्रों में 75-75 तालाब खोदने की तैयारी की गई थी। इसे बाद में बढ़ा दिया गया। अब सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के तहत तालाब खोदे जाने हैं। हालांकि 15 अगस्त तक 25 फीसद का कार्य पूर्ण भी करना है। उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायतों में तीन-तीन तालाब खोदवाए जाने का निर्देश दिया गया है। मौजूदा समय में 237 अमृत सरोवरों पर कार्य चल रहा है। ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज प्रमुख सचिव की ओर से वीसी में पक्के कार्यों को मनरेगा और पंचायत निधि से कराने की अनुमति दे दी है। अब अमृत सरोवर के कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed