फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wedding procession was decorated at the door, the bride's elder father died

दरवाजे पर सजी थी बरात, तभी दुल्हन के बड़े पिता का निधन......

Thu, 10 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
The wedding procession was decorated at the door, the bride's elder father died
दरवाजे पर बरात सज रही थी। खुशी में हर कोई झूम रहा था। इस बीच अचानक लड़की के बड़े पिता की मौत ने पूरा माहौल ही बदल दिया। मामला सुजानगंज क्षेत्र के इटहां गांव का है। मौजूद लोगों ने हालात संभालते हुए किसी तरह विवाह की रस्में पूरी की। गमगीन माहौल में बेटी विदाई की गई।
विज्ञापन

इटहां गांव निवासी छोटेलाल कनौजिया की बेटी कोमल की शादी के लिए बुधवार की रात सुल्तानपुर के कादीपुर से बरात आई थी। सभी बराती जलपान के बाद द्वारपूजा में शामिल हुए। बैंड बाजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान कोमल के बड़े पिता बृजराज कनौजिया (80) ने दम तोड़ दिया। रेलवे से सेवानिवृत्त बृजराज पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। प्रयागराज से उनका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। एकबारगी शादी टालने का निर्णय लिया गया। बाद में परिवार के बड़े बुजुर्गों ने स्थिति संभाली। बरात में शामिल केराकत विधायक दिनेश चौधरी और कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र ने भी परिजनों से वार्ता के बाद स्थिति को सामान्य बनाते हुए विवाह की रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed