{"_id":"643d8799f7dedb1aff0fb909","slug":"the-water-tank-being-built-on-the-land-of-the-barn-the-villagers-protested-jaunpur-news-c-20-1-159791-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खलिहान की जमीन पर बन रही पानी टंकी, ग्रामीणों ने किया विरोध<bha>--<\/bha>-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खलिहान की जमीन पर बन रही पानी टंकी, ग्रामीणों ने किया विरोध<bha>--</bha>-
विज्ञापन
क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में सोमवार को खलिहान की जमीन पर पानी की टंकी बनाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर नायब तहसीलदार केराकत व थाने से पुलिस पहुंच गई। तहसीलदार मौके पर पहुंचे मामले की जांच करके चले गए। खलिहान की जमीन में टंकी बनाने का विरोध कर रहे गांव के जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि यह जमीन खलिहान के नाम से दर्ज है। जिस पर गांव के कुछ लोग अवैध रूप से घर मकान बनाकर कब्जा किए हुए हैं। अब जमीन पर जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी टंकी बनाने का कार्य शुरू कराया जा रहा है, जो गलत है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान ज्ञानदास मौर्य का कहना है कि डीएम के आदेश पर खलिहान की जमीन पर टंकी बनाने का कार्य होने जा रहा है जो गांव के हित में है। इसके अलावा गांव में पानी टंकी बनाने योग्य जमीन नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्राम प्रधान ज्ञानदास मौर्य का कहना है कि डीएम के आदेश पर खलिहान की जमीन पर टंकी बनाने का कार्य होने जा रहा है जो गांव के हित में है। इसके अलावा गांव में पानी टंकी बनाने योग्य जमीन नहीं है।
विज्ञापन