फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The waste disposal plant will be inaugurated tomorrow.

कल होगा कूड़ा निस्तारण प्लांट का उद्घाटन....

Mon, 15 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The waste disposal plant will be inaugurated tomorrow.
जौनपुर । कूड़ा की समस्या की निजात पाने की बाट जोहते शहरवासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कुल्हनामऊ में नवनिर्मित कूड़ा निस्तारण प्लांट के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है। 17 मार्च को प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के हाथों कूड़ा से खाद बनाने वाले प्लांट का उद्घाटन होगा। इसकी तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। प्लांट शुरू होने के बाद शहर में कूड़ा निस्तारण के बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

करीब सात वर्षों में बनकर तैयार इस प्लांट के निर्माण पर 12.20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जनवरी में निर्माण पूरा होने के बाद से इसके उद्घाटन का इंतजार हो रहा है। पहले यूपी दिवस पर इसकी शुरुआत होनी थी, मगर बिजली कनेक्शन का काम पूरा न होने से फरवरी के प्रथम सप्ताह में तिथि रखी गई। इसके बाद से ही नगर विकास मंत्री का कार्यक्रम न मिलने से तारीख तय नहीं हो पा रही थी। मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि प्लांट का उद्घाटन 17 मार्च को होगा। नगर विकास मंत्री उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसकी तैयारी पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed