फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villagers surrounded Electrical Substation

ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र घेरा

Mon, 18 May 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 18 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded Electrical Substation
क्षेत्र के इलाहाबाद रोड पर रेलवे फाटक के पास आए दिन बिजली का तार टूटकर गिरने से नाराज नागरिकों ने उपकेंद्र को घेर कर हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के तहत बदले गए तार तीन दिन के भीतर ही टूटकर गिरने लगे हैं। इससे कई बार हादसा होते होते बचा है।

 सोमवार को सुबह 6 बजे जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई लगभग आधार दर्जन स्थानों पर तेज स्पार्किगिं के साथ तार टूट कर सड़क पर गिर गए।

सुबह का समय होने के कारण कोई हादसा तो नहीं हुआ। तार टूटने के बाद गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन कर उपकेंद्र से फीडर की आपूर्ति बंद कराया।

विभाग के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र पर ग्रामीण पहुंच गए। इससे वहां तैनात कर्मियों में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ मिलकर मानक के अनुरूप तार न लगाने से रोज तार

टूटकर गिर रहा है।  ग्रामीण मौके पर अधिशासी अभियंता को  बुलाने की मांग कर रहे थे। घेराव की सूचना मिलने पर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता तारा सिंह पटेल ने सोमवार को देर रात्रि तक रेलवे फाटक से कमालपुर तक बदले गए
विज्ञापन


 तार को फिर से बदलने का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग एक घंटे बाद घेराव समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रधानपति कमलापति सरोज, कृष्ण चन्द्र साहू, बीके तिवारी, सनोज कुमार गुप्त, रितेश कुमार साहू, संत लाल साहू, सोनू
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता, प्रमोद गुप्त, रतन कुमार मौर्य, सौरभ त्रिमाठी, अनिल यादव ,कमरुज्ज्मा अंसारी ,सुनील गुप्त, हीरा लाल साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed