फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villagers shouted slogans siege to substation

ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर लगाए नारे

Mon, 10 Aug 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The villagers shouted slogans siege to substation
बिजली की अघोषित कटौती से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के खुटहन ब्लाक अध्यक्ष चितबहाल यादव के नेतृत्व में रविवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बनाया। साथ ही  बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ द्वारा दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने
विज्ञापन


 के दिए गए आश्वासन पर किसान शांत हुए । साथ ही किसानों ने बंधक बनाए गए एसएसओ व लाइनमैन को छोड़ दिया।

खुटहन ब्लाक क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। बिजली की धुआंधार अघोषित कटौती भी की जा रही है। वर्तमान समय में मात्र तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। वह भी फाल्ट व लो वोल्टेज के कारण बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन


 होती रहती है। जिससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से शीत गृह परिसर में बैठक किया गया। तभी किसानों ने बिजली की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए रोष जताया।

 इसके बाद बैठक स्थगित कर किसानों ने विद्युत उप केंद्र खुटहन की ओर से कूच कर दिया। विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर नाराज किसानों ने एसएसओ उदयचंद व लाइनमैन बाबूराम को बंधक बना लिया। साथ ही बिजली विभाग के विरुद्ध

जमकर नारे बाजी करने लगे। इस दौरान शेडयूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने की मांग करने लगे। सूचना पाकर एसडीओ शाहगंज आरके कुशवाहा मौके पर पहुंचे। साथ ही किसानों को दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति सुधारने


 का आश्वासन दिया। जिस पर प्रदर्शन करने वाले लोग शांत हो गए। साथ ही एसएसओ व लाइनमैन को छोड़ दिया। प्रदर्शन करने वालों में लालता प्रसाद, संतलाल, अशोक, विक्की सिंह, दीपक सिंह, अखंड यादव, चिंता देवी, मालती, संगीता, आशा, सरिता व वंशराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed