फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villagers kept waiting, the DM did not reach the martyr column ..

इंतजार करते रहे ग्रामीण, शहीद स्तंभ पर नहीं पहुंचे डीएम..

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
The villagers kept waiting, the DM did not reach the martyr column ..
बक्शा। स्थानीय विकास खंड के अगरौरा गाँव में स्थित शहीद स्तंभ पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आने के इंतजार में ग्रामीण घंटों बैठे रहे। ऐन मौके पर पता चला कि किसी जरूरी कार्य से डीएम का अगरौरा गांव आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिससे ग्रामीण निराश हो गए। मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी और अन्य लोगों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीद रामानंद और रघुराई को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

16 अगस्त 1942 को धनियांमऊ पुल तोड़ने में शामिल अगरौरा गांव के स्वतंत्रता सेनानी रामानंद और रघुराई चौहान को अंग्रेजों ने 23 अगस्त 1942 को उनके घर के सामने पेड़ से लटकाकर पहले उनकी आंख के सामने उनके घरों को आग के हवाले कर दिया फिर गोली मार दी थी। 15 मई 1982 को तत्कालीन मल्हनी विधायक तेजबहादुर सिंह ने गाँव में ही शहीद स्तम्भ बनवाया था। जो अब उपेक्षित पड़ा है। उपेक्षित शहीद स्तम्भ को देखने जिलाधिकारी को आना था परंतु अंतिम समय में कार्यक्रम स्थगित होते ही ग्रामीणों में निराशा हो गई। मौके पर मौजूद बीडीओ बक्शा डॉ. छोटेलाल तिवारी ने शहीद स्तम्भ पर माल्यापर्ण कर नमन किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी जेपी सिंह, प्रधान बबलू चौहान, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed