फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The victim exposed the accused groom who was preparing for the wedding and the wedding procession returned empty handed

Jaunpur News: पीड़िता ने शादी रचा रहे दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे की खोली पोल, बैरंग लौटी बारात

Sun, 27 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The victim exposed the accused groom who was preparing for the wedding and the wedding procession returned empty handed
जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आने से पहले ही दुष्कर्म पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर एक दुल्हन का जीवन बर्बाद होने से बचा लिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जबरन उसका गर्भपात भी कराया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का विवाह लंभुआ थाना निवासी एक युवक से हो रहा था। कन्या पक्ष सुबह से ही शादी की तैयारियों में व्यस्त था। शाम लगभग सात बजे बरात आने से पहले अपने पिता के साथ एक युवती पता पूछते हुए गांव आती है। वह कन्या पक्ष के एक पड़ोसी के घर जाकर बैठ जाती है। वहीं वह कन्या के पिता को बुलवाकर आरोपी युवक के बारे सारी बातें बताती हैं। पूरा मामला समझने के बाद भी कन्या के पिता ने इसे गोपनीय रखा। रात को बारात घर पहुंची तो बरातियों को नाश्ता भोजन कराने के बाद उन्हें सम्मान पूर्वक विदा कर दिया गया। इसके बाद दूल्हे के पिता, चाचा और फूफा को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आयी। थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने बताया कि वर पक्ष के लोग कन्या पक्ष के द्वारा दिए गए उपहार स्वरूप साढ़े छह लाख रुपए वापस कर सुलह समझौता कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed