फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The tradition of awakening the spirit of education is an example: Minister

शिक्षा की अलख जगाने की परंपरा मिसाल : मंत्री

Tue, 25 Nov 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The tradition of awakening the spirit of education is an example: Minister
खेतासराय के द्वारिका प्रसाद इण्टर कालेज सफीपुर में मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए। संवाद - फोटो : 1
खेतासराय। क्षेत्र के द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज सफीपुर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज आरपी यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेतासराय का यह अति पिछड़ा क्षेत्र आज शिक्षा के क्षेत्र में पहचान रखता है, वह उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज स्वर्गीय आरपी यादव और उनके दादा द्वारिका प्रसाद यादव की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने की यह परंपरा आज पूरे जिले के लिए मिसाल बन गई है। इस गांव से निकले कई बेटे–बेटियां प्रदेश में विभिन्न न्यायिक पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि लोक अदालत जौनपुर की न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। मऊ के अपर जिला जज जनार्दन प्रसाद यादव ने विद्यालय की स्थापना और संघर्षपूर्ण यात्रा पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों में इस शिक्षण संस्थान को उच्च प्रगति तक पहुंचाया गया। इस मौके पर अपर जिला जज जनार्दन प्रसाद यादव, अंशुमान यादव, अपर जज हरीश कुमार यादव ने राज्यमंत्री का अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजमणि यादव तथा संचालन समाजसेवी राजदेव यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed