फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The theft incident was not disclosed even after a week

चोरी की घटना का एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The theft incident was not disclosed even after a week
सतहरिया में हुई चोरी की घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करने की जिम्मेदारी सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सीडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित आवासीय कालोनी निवासी सतीश पाण्डेय पुत्र ओंकार नाथ पाण्डेय ने मुंगराबादशाहपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 14 जनवरी को वह किसी आवश्यक कार्य से सपरिवार वाराणसी गए थे। घर खाली देख कर रात में चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। लाखों रुपए के आभूषण एवं नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना दूसरे दिन मिलने पर वह घर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में रखा 65 हजार नगदी समेत लगभग 40 ग्राम सोने के आभूषण एवं चांदी के जेवरात गायब हो गए थे। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने सतीश पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसकी जांच चौकी प्रभारी सतहरिया अजय प्रकाश पाण्डेय को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed