{"_id":"67e2d1f29fb8e6780000990b","slug":"the-terror-of-nilgai-is-not-ending-it-is-ruining-the-standing-crops-of-farmers-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : खत्म नहीं हो रहा नीलगाय का आतंक, किसानो की खड़ी फसल को कर रही चौपट, खेतीवाले परेशानहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : खत्म नहीं हो रहा नीलगाय का आतंक, किसानो की खड़ी फसल को कर रही चौपट, खेतीवाले परेशानहाल
Tue, 25 Mar 2025 09:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 25 Mar 2025 09:30 PM IST
सार
खेतों में अनाज उपजाने वाले परेशानहाल नजर आ रहे हैं। किसानों की माने तो नीलगाय का आतंक कम नहीं हो रहा। इनका झुंड तैयार फसल को भी पूरी तरह से चौपट कर दे रहा है।
विज्ञापन
खेत की बीच नीलगाय
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
किसानो की गाढ़ी कमाई गेहूं की फसल जब पक कर तैयार हो रही है कुछ दिन बाद उसकी कटनी शुरू होनी है, फिर भी नील गायों का आतंक खतम नही हो रहा है | ये नील गाय दर्जनो की संख्या में एक साथ झुंड बनाकर जिस किसान की तैयार चलती है उस किसान की खून पसीने की गाढी कमाई की फसल को चौपट कर दे रही है।
विज्ञापन
लाचार किसान मनमसोट आसूं बहाने के सिवा कुछ भी नही कर पा रहा है। महराजगंज क्षेत्र के राजपुर रूखार, चरियाही ,गद्दोपुर ,वासूपुर, रामनगर उपधान, बसहराकला, कोबी ,ठेंगहा, चारों ,सेनपुर, पूरालाल आदि कई गांवो के किसान नील गाय के आतंक से परेशान है।
विज्ञापन
गेहूं की खेती में किसानो के मंहगे बीज खाद बुवाई जुताई सिचाई से लेकर हजारो रूपये खर्च हो गये हैं अब जब फसल कटने की स्थिति में है तो नील गाय का आतंक फसल को नष्ट कर दे रहा है। परेशान किसानो में हरिशंकर गौतम ने बताया कि खून पसीने की गाढी कमाई गेहूं की फसल को पहले छुट्टा पशुओ ने आधा अधूरा कर डाला था शेष बची फसल को अब नील गाय समाप्त कर रही है।
विज्ञापन
जिनकी रोकथाम के लिए सरकार की कोई भी व्यवस्था आगे नही आ रही है। ऐसी स्थिति मे किसानो का रोना ही शेष बचा है ।