{"_id":"680d2e2bbb2b38414b08c076","slug":"the-temperature-was-43-degrees-despite-the-clouds-the-hot-winds-scorched-the-people-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-133327-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पारा रहा 43 डिग्री .. बदरी के बावजूद गर्म हवाओं ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पारा रहा 43 डिग्री .. बदरी के बावजूद गर्म हवाओं ने झुलसाया
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। चिलचिलाती धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को दोपहर 1 बजे तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। इसके बाद बदरी हुई लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने शरीर को झुलसा दिया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को बूंदाबांदी होने और बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे से गर्मी का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। दोपहर एक बजे मौसम का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के थपेड़े बदन झुलसाते रहे। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग भी धूप से बचाव कर सिर से लेकर पूरा चेहरा ढककर बाहर निकलते दिखे। पंखे और कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। शाम सात बजे के बाद ही मौसम सामान्य हो सका। शहर में पेड़ों की संख्या कम होने से लोग छाया और ठंडी हवा के लिए तरसते रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से तापमान में गिरावट आएगी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी का भी असार है।
धूप व लू से ऐसे करे बचाव -जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अशोक यादव ने बताया कि गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पीएं और खाली पेट न रहें। शराब व चाय-कॉफी के अधिक सेवन से बचें। सर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, दिन में 12 से 4 के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पांव न चलें। बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी जरूर पीएं। बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों के रस आदि का सेवन करें।
रविवार से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। 30 अप्रैल और 1 मई को भी बादल छाए रहने व बूंदाबांदी का आसार है। तापमान में गिरावट आने से दो मई तक गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। -अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम केंद्र प्रभारी