{"_id":"679fc7f9759d55904f0625f2","slug":"the-team-of-suryabali-college-and-dr-bhimrao-ambedkar-college-reached-the-next-round-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-876136-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सूर्यबली कॉलेज व डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की टीम अगले चक्र में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सूर्यबली कॉलेज व डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की टीम अगले चक्र में पहुंची
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में रविवार को दो क्वाटर फाइनल मैच खेले गए। इसमें सूर्यबली कॉलेज व डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज की टीम अपने मैच जीतकर अगले चक्र में पहुंची।
पहला मैच सूर्यबली यादव पीजी कालेज जौनपुर और रामलखन सिंह महाविद्यालय जौनपुर के बीच खेला गया। राम लखन सिंह महाविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी 20 ओवर में सभी विकेट खोकर पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्यबली यादव पीजी कालेज की टीम 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दूसरा क्वाटर फाइनल डाॅ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर और मड़ियाहूँ पीजी कालेज के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज की टीम ने 132 रन बनाया। मड़ियाहूं पीजी काॅलेज की टीम 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। अंपायर की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव तथा स्कोरर सौरभ चौधरी रहे।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर की टीम ने जीता जामिया कप
रामनगर। भाऊपुर के मैदान पर चल रहे जामिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आजमगढ़ की टीम व 11 अंबेडकर नगर की टीम के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर नगर की टीम ने खिताब जीत लिया। अंबेडकर नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाया। जवाब में उतरी आजमगढ़ की टीम ने आठ ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 83 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच हर्षित रहे। मैन ऑफ द सीरीज ओसामा शेख रहे। विजेता टीम ट्राफी के साथ 51 हजार रुपये नकद एक बुलेट व उपविजेता को 21 हजार रुपये, बाइक तथा ट्राॅफी दी गई। ओसामा शेख को लगातार 3 छक्के पर 20 हजार रुपये का इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक केराकत तूफानी सरोज ने कहा कि खेल में हर किसी को रुचि लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह व टुनटुन सिंह रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, जयहिंद यादव, रिजवान खान, विमल दुबे, राजबीर यादव, अशोक सिंह सेऊर, प्रधान राजू मौर्या, चंदन तिवारी मौजूद रहे।