फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The teacher's bike which was taking his wife for the exam was hit by a tractor, his pregnant wife died

Jaunpur News: परीक्षा दिलाने ले जा रहे शिक्षक की बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आई, गर्भवती पत्नी की मौत

Wed, 11 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The teacher's bike which was taking his wife for the exam was hit by a tractor, his pregnant wife died
मल्हनी। सरायख्वाजा के बरैयाकाजी गांव के दंपती मंगलवार सुबह 7 बजे कोतवाली थाने के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई, तो पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरैयाकाजी गांव की निवासी शिक्षक रवि कुमार (33) पत्नी प्रीति गंगा (30) को लेकर मंगलवार सुबह बीफार्मा की की प्रारंभिक परीक्षा दिलाने बाइक से शहर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह थाने के समीप पहुंचा तभी अचानक उनकी बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। लोगों ने दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान प्रीति को मृत घोषित कर दिया। पति रवि की हालत गंभीर बताई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


..................................................

पति का सपना नहीं पूरा नहीं कर सकी प्रीति
मल्हनी। मृतक प्रीति के पति रवि मछलीशहर के सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। रवि चाहते थे कि पत्नी स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे और उसके पठन-पाठन में कमी ना रह जाए, इसके लिए वह भरपूर मेहनत भी करता था। पति ने बताया की प्रीति स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर लोगों की मदद करना चाहती थी लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। मृतक प्रीति गंगा को 3 माह की गर्भवती भी थी। प्रीति को एक 4 वर्ष का पुत्र भीवा भी है। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब भीवा सोकर उठा तो अपने माता-पिता को खोजने लगा। इस दौरान परिजनों ने उसे मिठाई की खरीदारी करने का बहाना देकर बहला दिया, लेकिन देर शाम जब प्रीति गंगा का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार की आवाज से चारों तरफ गमगीन माहौल बन गया। परिजनों ने देर शाम तक मृतक प्रीति गंगा का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed