फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The teacher was accused of beating the children, the police was informed

अध्यापक पर बच्चों को पीटने का आरोप पुलिस को दी तहरीर

Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The teacher was accused of beating the children, the police was informed
ब्लाक के उत्तरगांवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती के प्रधानाध्यापक पर दो छात्रों की पिटाई कर स्कूल से भगाने का आरोप लगाते हुए अभिभावक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उत्तरगांवा मुसहर बस्ती में गांव निवासी सुशाील पाल की पुत्री अंशी पाल (6) कक्षा 1 और अनुभव (4) जूनियर सेक्शन में पढ़ते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को भोजनावकाश के बाद किसी गलती को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अंशी और अनुभव की पिटाई की। साथ ही दोनों को विद्यालय से घर भेज दिया। दोनों बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और पिता सुशील पाल को घटनाक्रम से अवगत कराया। इस दौरान सुशील पाल विद्यालय पहुंच प्रधानाध्यापक से पिटाई का कारण पूछा, इस दौरान प्रधानाध्यापक ने पिटाई से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम सुशील पाल ने इस घटना की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पांडेय से फोन कर किया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया। इस पर पिता सुशील पाल शुक्रवार को जफराबाद थाना पहुंचकर प्रधानाध्यापक विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। साथ ही बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल से मिलकर उन्हे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर को सौंपी। बात करने पर प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव ने बताया कि अंशी पाल ने खेलने के दौरान कक्षा दो के छात्र से झगड़ा कर लिया था। इस पर मैंने दोनों को डांट कर समझाया था। मारने पिटने के आरोप गलत है। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए डॉ. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed