फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The superintendent's chair was found vacant, only two employees were present there

Jaunpur News: अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली मौके पर सिर्फ दो कर्मचारी रहे

Fri, 27 Jun 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The superintendent's chair was found vacant, only two employees were present there
केराकत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल है। यहां डाॅक्टर और स्टाफ अपने हिसाब से ड्यूटी करते हैं। बृहस्पतिवार को टीम ने सुबह 8:15 बजे सीएचसी की पड़ताल की तो चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार कनौजिया सहित एक भी चिकित्सक अस्पताल में नहीं थे। सिर्फ एक वार्ड बॉय अशोक त्रिपाठी और पर्ची काउंटर पर जनार्दन कार्यरत मिले। 10.40 बजे तक अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली।मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। कक्ष तो खुले रहे लेकिन 10.40 बजे तक अधीक्षक और स्टाफ की कुर्सियां खाली रहीं। लिपिक कार्यालय भी बंद मिला।
विज्ञापन

महिला वार्ड में चिकित्सक सत्य मित्र चतुर्वेदी भर्ती महिलाओं को दवा लिखते हुए मिले। डॉ. शकील और अशफाक करीब 10:20 बजे अस्पताल परिसर में प्रवेश करते देखे गए। अस्पताल में कार्यरत पांच स्टाफ नर्सों में से सुबह 10 बजे तक एक भी ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पर 47 स्टाफ कार्यरत हैं। मौके पर मात्र चार मौजूद मिले। बाकी के स्टाफ अपने हिसाब से ड्यूटी करते हैं। तहसील प्रशासन सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बार-बार आदेश-निर्देश भले ही जारी करता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर इनका कोई असर नहीं पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केराकत में बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां अधिकांश चिकित्सक व स्टाफ ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले। चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि मैं फील्ड में गया था। अस्पताल देर से आने वाले और अनुपस्थित स्टाफ की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed