फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Sunrise Club Varanasi team won in kabaddi

Jaunpur News: कबड्डी में सनराइज क्लब वाराणसी की टीम बनी विजेता

Mon, 03 Aug 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Sunrise Club Varanasi team won in kabaddi
रामनगर के सादुल्लापुर गांव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
रामनगर। सादुल्लापुर गांव में सोमवार को बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में सनराइज क्लब वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आदर्श काशी कृषक स्पोर्टिंग क्लब, असवारी की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विजय पटेल और सूरज सिंह रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी शैलेश पटेल, डॉ. राजेंद्र और सुरेंद्र बहादुर ने निभाई। आयोजन की व्यवस्था आकाश पटेल, सचिन, शशिकांत, अमित, मनीष गौड़ और रोहित ने संभाली। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed