फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The students of martial arts training

छात्राओं को दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

Tue, 16 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Tue, 16 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
The students of martial arts training
दिल्ली रेपकांड की बरसी पर जनक कुमारी इंटर कालेज परिसर में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। अकांक्षा समिति की अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर रितु सुहास ने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस और जिला प्रशासन हमेशा तैयार रहता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद हर किसी को अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। बहुचर्चित निर्भया हत्याकांड की दूसरी बरसी पर विद्यालय की ओर से छात्रों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यदि छात्राओं के साथ कोई भी अभद्रता करता है तो छात्राएं उसको तुरंत जवाब दे सके। प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

 प्रशिक्षक अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू और उत्सव सिंह ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर फ्रेंड्स डांस क्लासेज के सलमान, विपनेश श्रीवास्तव, अनिल प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed