शाहगंज। सेंट थॉमस रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नगर की ओर से रविवार को एकत्रीकरण और हांडी फोड़ उत्सव का आयोजन हुआ। प्राथमिक पाठशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर से स्वयंसेवक शामिल हुए। सुबह छह से आठ बजे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक संघ प्रार्थना से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलों और उत्साहवर्धक गतिविधियों में भाग लिया। हांडी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को एकजुट करने के साथ उनमें संगठन, अनुशासन और आपसी समन्वय की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल हुए स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। आयोजन में जिला घोष प्रमुख मुकेश, नगर संघ चालक दिलीप, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अरविंद, विद्यार्थी कार्य प्रमुख साहिल, व्यवस्था प्रमुख दिनेश कांत, काशी नाथ, विनय, अजय, अवनीश और अतीश ने सहयोग किया।