{"_id":"68fa795741aa683911076104","slug":"the-staff-beat-up-the-family-members-who-came-to-see-the-child-and-tore-the-womans-clothes-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-143049-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बच्चे को देखने पहुंचे परिजनों से स्टाफ ने की पिटाई, महिला के फाड़े कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बच्चे को देखने पहुंचे परिजनों से स्टाफ ने की पिटाई, महिला के फाड़े कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पीछे स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात अस्पताल स्टाॅफ पर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि इलाज कराने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट की गई। महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस भी सुलह-समझौते का दबाव बना रही है।
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र माहुल सहराजा निवासी विवेक कुमार ने बताया कि उनके भांजे की तबीयत खराब थी। बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल लाया था। डॉक्टर ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती कर लिया। बच्चे के पिता दुर्गेश, मां संगम, मामा राम आशीष और नानी प्रेमशीला का कहना है कि वह बच्चे को देखने पहुंचे तो वहां तैनात स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। इसके बावजूद जब परिजन बच्चे को देखने आईसीयू में गए तो स्टाफ ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल के स्टाॅफ ने पीड़ित परिवार को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान बच्चे की नानी का कपड़ा फाड़ दिया। जबकि मौके पर मौजूद चिकित्सक तमाशबीन बने रहे और किसी ने रोकने की कोशिश तक नहीं की। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल से थाने ले गई। जहां सुलह समझौता करने का दबाव बनाया। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। मामले की जांच की जाए। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन