फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The son said that the accused had been pressuring his mother to marry him for the past one year

Jaunpur News: बेटे ने बताया कि आरोपी एक साल से मां पर निकाह करने का बनाता था दबाव

Wed, 16 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The son said that the accused had been pressuring his mother to marry him for the past one year
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बल्लोचटोला में महिला शकीमुनिशा अंसारी उर्फ सीमा की हत्या का आरोपी पेंटर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुत्र जावेद ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से मां पर निकाह करने का दबाव बना रहा था। रस्तम शकीमुनिशा अंसारी के घर ही खाना खाता था। वह उसके लिए पैसे लेकर खाना बनाती थी।
विज्ञापन

मड़ियाहूं के मूल निवासी शहाबुद्दीन अंसारी काफी समय पहले से पत्नी शकीमुनिशा अंसारी के साथ बहुत पहले शहर कोतवाली के बल्लोचटोला में जमीन लेकर बस गए थे। रोजी-रोटी के सिलसिले वह कमाने के लिए मुंबई चला गया। जहां कोरोना काल में मौत हो गई। इसी के बाद बल्लोच टोला में मोहम्मद रुस्तम निवासी बक्कसपुर बरदह आजमगढ़ आकर रहने लगा। वह पेटिंग का काम करता था। इस दौरान वह शकीमुनिशा अंसारी के संपर्क में आया, आरोपी रुस्तम का उसके घर पर आना जाना रहता था। इतनी नजदीकी थी कि आस पास के लोग दोनों को पत्नी पत्नी ही समझते थे।
विज्ञापन

अचानक सोमवार की रात को रुस्तम ने शकीमुनिशा अंसारी को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। जहां मृतका के मामा सलीम ने बताया कि शादी की जानकारी नहीं है। उसकी बेटी रेशमा ने बताया कि मां घर चलाने के लिए रुस्तम को खाना बनाकर खिलाती थी। घटना के वक्त वह व उसकी मां दोनों घर के बाहर थे। उसने आकर मेरी मां की चाकू से हत्या कर दी। पुत्र जावेद ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से मां पर निकाह करने का दबाव बनाता था। जिसके कारण आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............................................................
वर्जन ...
मोहल्ले वालों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि दोनों पति-पत्नी के जैसे ही रहते थे। उन्होंने निकाह नहीं किया है। इस मामले में कॉल डिटेल के आधार पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जिससे उसके संपर्क में आए लोगों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

- देवेश सिंह, सीओ सिटी।

---------------------------
महिला पांच बच्चों की थी मां
अब तक पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शकीमुनिशा उर्फ सीमा के पांच बच्चे हैं। इसमें दो बेटियां और तीन पुत्र हैं। छोटी बेटी आसमा (24), बड़ी बेटी रेशमा (22) की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा परवेज (30), जावेद (26), शहजादे (24) हैं। इसमें जावेद और परवेज की शादी हो चुकी है तो शहजादे सउदी में रहता है। हादसे के बाद से दोनों बेटियों का मां के लिए रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed