फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The service over of all the employees of the Jhula factory

झूला फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

Sun, 23 Aug 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
The service over of all the employees of the Jhula factory
केराकत (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के नाऊपुर स्थित तीन वर्ष से बंद चली आ रही जेवीएल कंपनी लिमिटेड कंपनी के सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। अब कर्मचारियों का फैक्ट्री दोबारा खुलने की उम्मीद भी टूट गई है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की इलाहाबाद बेंच ने गत 19 अगस्त को जारी किए आदेश में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों की देनदारी के लिए सुप्रियो कुमार चौधरी को जेवीएल कंपनी का लिक्वीटेडर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

कंपनी के दिवालिया घोषित होने के बाद कार्मिकों की सेवा समाप्त करने की नोटिस निर्गत करने को निर्देशित किया था। सुप्रियो कुमार चौधरी की ओर से नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के आदेश के क्रम में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों की तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी की नोटिस जारी की गई है। सभी अभिलेख, मोबाइल, लैपटॉप भी कंपनी के वाराणसी कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचआर के यहां जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सभी को अपनी लेनदारी के संबंध में 30 दिन के अंदर निर्धारित पारूप पर साक्ष्य के साथ दावा प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि पिछले तीन वर्षों से कंपनी बंद चली आ रही थी। इस दौरान सभी कर्मचारियों अधिकारियों व श्रमिकों का वेतन बैंक से भुगतान हो रहा था। सभी को यह विश्वास था कि देर-सबेर कंपनी फिर से चालू होगी, लेकिन बर्खास्तगी के आदेश से सभी के सपने ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed