{"_id":"614e16228ebc3efcbf48a1ac","slug":"the-search-for-teachers-with-a-degree-in-education-begins-jaunpur-news-vns613530810","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले शिक्षकों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले शिक्षकों की तलाश शुरू
विज्ञापन
जौनपुर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा अलंकार की डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की गर्दन फंस गई है। शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है। साथ ही इन शिक्षकों का सितंबर माह से वेतन रोकने का निर्देश दिया है। ऐसे शिक्षकों का पता लगाने के लिए डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर शिक्षकों की सूची के साथ उनका डिटेल मांगा है।
जिले में 150 अशासकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों को कुल 5000 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 3500 शिक्षकों की तैनाती है, जो विभाग से वेतन प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षकों के 1500 पद खाली चल रहे हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले कितने शिक्षक तैनात है इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं है। न्यायालय ने शिक्षा अलंकार की डिग्री को फर्जी करार दे दिया है। साथ ही इस डिग्री के सहारे माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे शिक्षकों का सितंबर माह का वेतन रोकने की निर्देश दिया है। हालांकि अभी तक जिले में शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले किसी भी शिक्षक की जानकारी नहीं मिली है। कालेज ऐसे शिक्षकों की जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की जानकारी शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि शासन के निर्देश पर शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले शिक्षकों की जानकारी के लिए सभी विद्यालयों को पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक शिक्षा अलंकार की डिग्री वाले किसी शिक्षक की जानकारी मिली है।