फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The road was being dug without permission, JE stopped the work

Jaunpur News: बिना अनुमति खोदी जा रही थी सड़क, जेई ने काम रोका

Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The road was being dug without permission, JE stopped the work
हर घर जल योजना के तहत जल मिशन द्वारा गांवों में पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संस्था द्वारा पक्की सड़क को जेसीबी से खोदकर पाइप डाली जा रही है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। शुक्रवार को हाईवे से निकामुद्दीनपुर जाने वाली सड़क को खोदा जा रहा था, जिसे ग्रामीणों की शिकायत पर जेई पीडब्लूडी ने रोक दिया।
विज्ञापन

निकामुद्दीनपुर और पहाड़पुर गांव में हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल मिशन द्वारा किया जा रहा है। उक्त पक्की सड़क को लगभग एक मीटर चौड़ाई में जेसीबी से खोदा जा रहा था। इसी रोड पर सेंट जोसेफ स्कूल है और कई गांवों का आवागमन भी होता है। मार्ग को क्षतिग्रस्त करने की सूचना लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों ने दी। जेई आकांक्षा गुप्ता मौके पर पहुंची और उन्होंने बिना अनुमति लिए किए जा रहे कार्य को रोक दिया है। जेई आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि अभी अप्रैल माह में ही उक्त मार्ग की मरम्मत हुई है। इसे बिना अनुमति लिए खोदकर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed