फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The road from Sirkoni Hauz to Kulhnamau will be made four lane, there will be relief from traffic jam

Jaunpur News: फोरलेन बनेगी सिरकोनी हौज से कुल्हनामऊ तक की सड़क, जाम से मिलेगी निजात

Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The road from Sirkoni Hauz to Kulhnamau will be made four lane, there will be relief from traffic jam
जौनपुर। नगर के दक्षिणी इलाके के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सिरकोनी हौज से लाइन बाजार, नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ तक की सड़क फोरलेन की जाएगी। इसमें एक अरब 39 करोड़ तीन लाख 99 हजार खर्च किया जाएगा। 36 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अप्रैल महीने से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ मार्ग को जोड़ने वाली सिरकोनी हौज से कुल्हनामऊ तक 13 किमी लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव की मांग पर शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। टेडर व जमीन अधिग्रहण पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की घोषणा की थी। इस मार्ग से रोजाना करीब 40 हजार से अधिक लोग सफर करते है। उक्त मार्ग के फोरलेन बन जाने से राहगीरों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सिरकोनी हौज से लाइन बाजार होते हुए कुल्हनामऊ तक की सड़क फोरलेन के निर्माण के लिए सड़क की दोनों तरफ 9-9 मीटर अधिक जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए करीब 3.64 हेक्टेयर जमीन लोगों से ली जाएगी। इसके लिए कुल 54 करोड मुआवजा दिया जाएगा। जमीन अधिग्रहण का कार्य अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटेगा लाइन बाजार और नईगंज मार्केट -सड़क चौड़ी होने के दौरान लाइनबाजार और नईगंज मार्केट दुकानें टूटेंगी। इसके अलावा पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित दुकानें तोड़ी जाएंगी। हालांकि प्रभावित दुकानदारों को इसका मुआवजा भी मिलेगा।

बड़े वाहनों से लगता है जाम -इन सड़कों पर बड़े वाहनों का आवागमन अधिक होता है। लखनऊ और वाराणसी रूट की करीब 50 से अधिक बसों का दिन रात आवागमन होता है। ऐसे में सड़कें कम चौड़ी होने और बसों द्वारा बीच सड़क पर सवारी उतारने व चढ़ाने के कारण भी जाम लगता है।

सिरकोनी हौज से कुल्हनामऊ तक फोरलेन सड़क के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। टेंडर व जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा होने पर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। - राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed