फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The road connecting Azamgarh and Gorakhpur will be built at a cost of 28 crore rupees.

Jaunpur News: आजमगढ़ और गोरखपुर को जोड़नेवाली सड़क 28 करोड़ से बनेगी

Sat, 03 Jan 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Azamgarh and Gorakhpur will be built at a cost of 28 crore rupees.
खेतासराय---गुरैनी मानीकला मार्ग
खेतासराय। शाहगंज ब्लॉक के गुरैनी मार्टिनगंज तक बहुप्रतिक्षित सड़क मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 28 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपये की मंजूरी मिल गई। जौनपुर और आजमगढ़ होकर गोरखपुर को जोड़ने वाली यह सड़क मार्ग 14.800 किमी है।
विज्ञापन

जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज विकासखंड के अंतर्गत खेतासराय, खुटहन, गुरैनी, मानीकला के हजारों लोगों को अब आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर आने जाने के लिए चौड़ी सड़क मिलेगी। यह धन खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव पर शासन ने जारी किया है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। राज्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों के विकास का प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए धन आवंटित कराया है।
विज्ञापन

-----------------
लुंबनी-दुद्धी हाईवे से जुड़ी सड़क की संरचना होगी सुदृढ़
जनपद में लुंबिनी–दुद्धी राष्ट्रीय राज मार्ग से जुड़ी सड़क की संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 9.26 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि जौनपुर–लुंबिनी दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -135ए) के किमी 234 से इंदिरा गांधी स्टेडियम एवं केंद्रीय विद्यालय होते हुए करंजाकला तक संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण को गति मिलेगी। इससे जौनपुर के आसपास स्थित एक्सप्रेस-वे और भावी रिंग रोड से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सशक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed