फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The road, built two and a half years ago after the sewerage was laid, caved in at two places, and a truck got stuck in a pothole.

Jaunpur News: ढाई साल पहले सीवरेज डालने के बाद बनी सड़क दो जगह धंसी, एक गड्ढे में फंस गया ट्रक

Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The road, built two and a half years ago after the sewerage was laid, caved in at two places, and a truck got stuck in a pothole.
सड़क धंसने से बने गड्डे में फंसा ट्रक। संवाद
जौनपुर। शहर के नईगंज तिराहे पर पॉलिटेक्निक चौराहा जाने वाली सड़क बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर धंस गई। एक गड्ढे में ट्रक फंस गया। सीमेंट लदे होने के कारण ट्रक चार घंटे तक गड्ढे में फंसा रहा। इससे पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ से आवागमन बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। ढाई साल पहले डाली गई सीवरेज की पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क धंसने की आशंका जताई जा रही है। शहर में सीवरेज के काम के दौरान ढाई साल पहले जल निगम की ओर से सड़क की खोदाई की गई थी। हालांकि सीवरेज के काम के बाद सड़क को दुरुस्त कराया गया। शहर में प्रवेश के लिए मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है। इसी बीच सड़क पर धीरे-धीरे दो बड़े गड्ढे हो गए। इसकी जानकारी विभाग को नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे एक गड्ढे में सीमेंट लादकर जा रहा ट्रक फंस गया। ट्रक फंसने से जाम लग गया। यातायात पुलिस ने जाम छुड़ाने के लिए आधे घंटे मशक्कत की। दोपहर 12 बजे हाइड्रा की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। इसके बाद जल निगम की ओर से दो ट्रैक्टर बड़ी गिट्टी मंगाकर गड्ढे में डाली गई। गड्ढों को भरने का कार्य दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान यातायात बाधित रहा। जल निगम के एक्सईएन संदीप सिंह ने बताया कि ढाई साल पहले सीवरेज का काम हुआ था। हो सकता है कहीं से पानी लीकेज के कारण सड़क धंस गई हो। इससे सड़क पर गड्ढे बन गए। दो ट्रॉली गिट्टी डाली गई है। टैंकर से पानी ऊपर से डाला जाएगा और उसके बाद सड़क को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed