फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The report of Shahganj MLA's brother and one year old granddaughter are also Corona positive

शाहगंज विधायक के भाई और एक वर्षीय पौत्री की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The report of Shahganj MLA's brother and one year old granddaughter are also Corona positive
जौनपुर। शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के बाद अब उनके परिवार में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है। विधायक के भाई और एक वर्षीय पौत्री की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों के सैंपल विधायक के पॉजिटिव मिलने के बाद लिए गए थे। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी लखनऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। परिवार के कई अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है।
विज्ञापन

सपा सरकार में मंत्री रहे शैलेंद्र यादव उर्फ ललई जिले की शाहगंज सीट से विधायक हैं। बुखार की शिकायत पर उन्होंने 15 जून को उन्होंने लखनऊ में जांच कराई थी। 16 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

विधायक के संक्रमित मिलने के बाद लखनऊ व जौनपुर में रह रहे परिवार के कुल 25 सदस्यों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। इसमें लखनऊ में रह रहे परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई। विधायक के छोटे भाई और एक वर्षीय पौत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य सभी निगेटिव पाए गए हैं। विधायक शैलेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जौनपुर में रह रहे सदस्यों के सैंपल बुधवार को लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। कहा कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed