फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The reality of facilities to be made by inspecting NRC

Jaunpur News: एनआरसी का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानी हकीकत

Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The reality of facilities to be made by inspecting NRC
एनआरसी का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानी हकीकत
विज्ञापन

एनआरसी का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानी हकीकत
- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राजमंत्री स्तर) के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा का मंगलवार को जिले में भ्रमण हुआ। उन्होंने उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में एनआरसी (पोषण पुर्नवास केंद्र) का दौरा किया, जिसमें 10 बच्चे भर्ती पाए गए।
सभी बच्चों के अभिभावकों से अध्यक्ष द्वारा वार्ता की गई एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानना चाहा, जिसमें सभी लोगों ने मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। बताया कि समय से खाना, बच्चों को दूध व दवाइयां उपलब्ध हैं। बच्चों में उत्तरोत्तर विकास प्रदर्शित हो रहा है। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया और वहां आए हुए लोगों से वार्ता की। अध्यक्ष ने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

अध्यक्ष द्वारा जिला जेल की महिला सेल का निरीक्षण किया गया, जिसमें उनके द्वारा पाया गया कि बच्चे अपने अभिभावकों के साथ महिला सेल की बैरक में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात अभिनव प्राथमिक विद्यालय चौकिया धाम का निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय में सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से वार्ता की गई, और बच्चों को पढ़ाए जाने वाले विषय में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने पढ़ाए जाने वाले विषय के संबंध में बताया कि जिसपर अध्यक्ष द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रांगण में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अध्यक्ष के द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन की रस्म पूर्ण करवाई गई।
अपराह्न दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बाल संरक्षण के मुद्दे पर समीक्षा बैठक की। इसमें एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को जनपद में प्रभावी तरीके से चलाए जाने के लिए टीम वर्क पर जोर दिया।

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राम बदन सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजाकला अभिषेक द्विवेदी, सुरेश वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर अर्चना ओझा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed