फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The quota shop was not selected due to lack of quorum

Jaunpur News: कोरम के अभाव में नहीं हुआ कोटे की दुकान का चयन

Fri, 23 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The quota shop was not selected due to lack of quorum
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के अहन गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए बुलाई बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई। इससे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन नहीं पाया।
विज्ञापन


कोटे की दुकान के चयन के ग्राम प्रधान निशा सरोज की अध्यक्षता में गांव स्थित पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई थी। ब्लाॅक के नोडल एडीओ पंचायत रजनीश पांडेय और सचिव अनूप दीक्षित की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। बैठक में गांव से लगभग पचास की ही संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों की उपस्थिति कम होने से बैठक स्थगित कर दी गई। ब्लाॅक के नोडल एडीओ पंचायत रजनीश पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश में बैठक में जिले के नामित नोडल उपायुक्त उद्योग विभाग नहीं आए। सुरक्षा के दृष्टि से केराकत कोतवाली में पुलिस फोर्स के लिए भी सूचित किया गया था। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। लेकिन मौके पर एक भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। गांव में लगभग 3100 वोटर हैं। इसमें से कम से कम 600 ग्रामीणों को उपस्थित होना था। लेकिन लगभग पचास ग्रामीण ही बैठक में पहुंचे थे। ग्रामीणों की संख्या कम देखते हुए बैठक गित कर दी गई। बैठक में सचिव ओम प्रकाश सरोज, आलोक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed