फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The public service center operator, fed up with the moneylenders, committed suicide

Jaunpur News: सूदखोरों से आजिज आए जन सेवा केंद्र संचालक ने की थी खुदकुशी

Sat, 15 Jun 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
The public service center operator, fed up with the moneylenders, committed suicide
जन सेवा केंद्र संचालक गौरव पांडेय ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इससे पहले उन्होंने 10 मिनट का वीडियो भी बनाया था। शिकायत के बावजूद पारा पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। गौरव के पिता ने मुख्यमंत्री दफ्तर शिकायत भेजी, तब बुधवार को पारा थाने में दो सूदखोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जौनपुर निवासी गौरव पांडेय परिवार संग पारा के नरपतखेड़ा इलाके में रहते थे और जन सेवा केंद्र चलाते थे। उनके पिता सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि 24 मई को बेटे ने फांसी लगा ली थी। जौनपुर में अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने जब गौरव के मोबाइल फोन को चेक किया तो आत्महत्या से ठीक पहले का 10 मिनट का एक वीडियो मिला। इसमें गौरव ने अमित श्रीवास्तव और एके द्विवेदी नाम के दो सूदखोरों की प्रताड़ना से आजिज आकर जान देने की बात कही थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पारा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

गौरव के पिता ने पारा पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। सुनवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायत की। इसके बाद डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने 12 जून को पारा पुलिस को केस दर्ज कराने का आदेश दिया। रंगदारी व आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्जदार रुपये लेकर भागा तो गवाह गौरव को किया गया प्रताड़ित
सुभाष ने बताया कि उनके बेटे के माध्यम से अनूप द्विवेदी ने सूदखोरों से 10 से 12 लाख रुपये ब्याज पर लिया था। गौरव इस लेनदेन में गवाह था। कुछ माह ब्याज देने के बाद अनूप घर छोड़कर चला गया। इसके बाद से आरोपी गौरव को प्रताड़ित करने लगे। दावा है कि बेटे के खाता का स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि वह सूदखोरों को अब तक खाते से 13 लाख रुपये दे चुका था। आजि आकर अंत में उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed