फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The process of formation of Jaunpur Development Authority accelerated

जौनपुर विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया तेज

Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The process of formation of Jaunpur Development Authority accelerated
जौनपुर विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्राधिकरण में चार तहसीलों के 309 गांव शामिल होंगे। इन राजस्व गांवों का संबंधित तहसीलों से सत्यापन करके 20 सितंबर को सूचना निदेशालय भेज दी गई है। हालांकि वहां से कुछ बिंदुओं पर पुन: जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

जौनपुर विकास प्राधिकरण की सीमा के लिए विनियमित क्षेत्र से आगे के गांव समाहित किए गए हैं। इसमें 309 गांव को शामिल किया गया है। इसमें शाहगंज तहसील के 59, सदर तहसील के 210, केराकत तहसील के 24 और मड़ियाहूं तहसील के 16 ग्राम शामिल हैं। ये गांव प्रयागराज रोड पर सीहीपुर से बढ़ाकर फतेहगंज (डीह जहानिया) तक, आजमगढ़ रोड पर केशवपुर से बिथार तक, बनारस रोड पर देवचंदपुर से इजरी तक, शाहगंज रोड पर सिद्दीकपुर से संपूर्ण नगर पंचायत खेतासराय तक, केराकत रोड पर धर्मापुर से सेवईनाला तक, लखनऊ रोड पर कुल्हनामऊ से बक्शा तक, मीरजापुर रोड पर रामदयालगंज से सुभाषपुर मड़ियाहूं तक लिया गया है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का कहना है कि विकास प्राधिकरण के लिए शासन स्तर से अधिकारियों व कर्मचारियों को रखने का प्रस्तावित विवरण तैयार कर लिया गया है। अगर इसकी मंजूरी मिलती है तो प्राधिकरण में कुल 106 अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जौनपुर विकास प्राधिकरण स्वायत्तशासी संस्था है। इसके तहत इसको शुरुआत में एकमुश्त धनराशि दे दी जाएगी, संस्था को इसके जरिए स्वयं से आय अर्जित करनी होगी। अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन भी निकालना होगा। जौनपुर विकास प्राधिकरण के गठन के लिए मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था। इसके बाद से प्रक्रिया में तेजी आई है। शासन स्तर से कुछ बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी गई है, जिसे अधिकारियों के स्तर से भेजी जा रही है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जौनपुर विकास प्राधिकरण के गठन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। कुछ बिंदुओं पर जानकारी पुन: मांगी गई है, जिसे रिवाइज करके भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed