फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The price of green peas in the market is Rs 100 per kg.

Jaunpur News: बाजार में हरी मटर के दाम 100 रुपये किलो

Sat, 13 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The price of green peas in the market is Rs 100 per kg.
जौनपुर। सर्दियों के मौसम में लोगों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल हरी मटर इस समय आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है। पिछले एक माह से मटर के दामों में गिरावट की उम्मीद तो थी, लेकिन बाजार की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। वर्तमान में जौनपुर की हरी मटर 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है तो मध्यम प्रदेश के जबलपुर, पंजाब व यूपी के कन्नौज से आई मटर 75 रुपये में बिक रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले जब मटर पहली बार सब्जी मंडी में दिखाई देने लगी थी, तब इसका दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। लोगों को उम्मीद थी कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और आवक में बढ़ोतरी होगी, कीमतें कम होकर सामान्य स्तर पर आ जाएंगी। लेकिन आवक कम होने और परिवहन लागत बढ़ने के कारण दामों में अपेक्षित कमी नहीं हो सकी। वर्तमान में 100 रुपये किलो की कीमत आम उपभोक्ताओं के बजट पर सीधा असर डाल रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, इस बार खेतों में तैयार मटर की मात्रा पिछले सालों की तुलना में कम है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में समय से बारिश न होने और ठंड देर से पड़ने के कारण फसल की उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है। यही वजह है कि बाजार में मटर की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पा रही है। जब मांग अधिक और आपूर्ति कम हो, तब कीमतें बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले व मध्यम आय वाले परिवारों का कहना है कि महंगाई पहले ही घरेलू बजट को प्रभावित कर रही थी, ऐसे में हरी मटर जैसी मौसमी सब्जी भी 100 रुपये किलो मिलने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। कई लोग मजबूरी में मटर खरीदना कम कर रहे हैं या फिर अन्य सब्जियों से काम चला रहे हैं।
सब्जी व्यापारियों का अनुमान है कि अगर अगले 10-15 दिनों में आवक बढ़ी तो कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन फिलहाल के लिए हरी मटर लोगों की रसोई से दूर होती जा रही है, और इसका असर सर्दियों के लोकप्रिय व्यंजनों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंडी समिति के अढ़तिया मोहम्मद राशिद, मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि देशी मटर के दाम 100 से 120 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं बाहर से आ रही मटर 75 से 78 रुपये बिक रहे हैं। जिले की मटर कम आ रही है, उसकी आवक होगी तो मटर के दाम में कमी आएगी।

..............................................................................
रोजाना 90 से 100 टन की मंडी में होती है खपत : नई मंडी से पूर्वांचल के कई जिलों में रोजाना मटर भेजी जाती है। इसमें अकबरपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर के केराकत, मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज में लोग खरीदकर लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed