फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The pond of Bhagat Singh Ward will be beautified.

Jaunpur News: भगत सिंह वार्ड के तालाब का होगा सुंदरीकरण

Tue, 26 Nov 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The pond of Bhagat Singh Ward will be beautified.
मुंगराबादशाहपुर। भगत सिंह वार्ड में स्थित तालाब व भीटे की जमीन पर स्टेडियम व पार्क की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन कामों पर कुल 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नपा की ओर से सर्वे कार्य पूरा कराकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। वार्डवासियों को सुबह शाम टहलने व बच्चों के खेलने के लिए पार्क, स्टेडियम बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए भगत सिंह वार्ड में स्थित करीब 13 बीघे जमीन चिह्नित कर सर्वे का कार्य नगर पालिका की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष कपिल मुनि ऊमर वैश्य ने बताया कि भगतसिंह वार्ड में तालाब व भीटे की 13 बीघे जमीन का सर्वे कर स्टेडिएम, पार्क के निर्माण व तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस पर करीब 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। तालाब पर पक्का घाट व लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। प्रस्ताव को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed